( कुछ ऐसे समाज सेवक होते है जो चकाचौंध में खो जाते है, नीव के पत्थर की तरह)

प्रखर समाजवादी जननेता विपिन चंद्र त्रिपाठी की 19वीं पुण्यतिथि पर उत्तराखंड क्रांति दल अल्मोड़ा इकाई ने उन्हें याद कर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि प्रदान की| होटल देवदार अल्मोड़ा में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने राज्य आंदोलन में उनके अभूतपूर्व त्याग तथा योगदान को याद किया| इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से विपिन त्रिपाठी के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा| केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी तथा अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष तनय देवड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी ने राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| वह हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते थे तथा सर्वांगीण विकास की ओर उन्मुख रहे| उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा|
इस मौके पर उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरीश चंद्र शाह, प्रमोद जोशी, पंकज चम्याल, कुंदन कनवाल, राजेंद्र प्रसाद, त्रिलोक सिंह, दीपक सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Advertisement