गरमपानी– राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप गरमपानी बाजार में नारद मोह के साथ रामलीला का मंचन शुरू हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार तथा छड़ा खैरना ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य अंकित साह द्वारा पूजा पाठ कर मंचन की शुरुवात की गई। इस दौरान कपिल तिवारी द्वारा नारद का सुन्दर अभिनय किया गया। वही इस दौरान रावण के पात्र में पंकज पन्त द्वारा ‘देखो रे देखो ये मेरे बल को कैलाश पर्वत उठा रहा हु’ गाने पर लोगो की जम कर वहा वही लूटी गई।वही इस दौरान अध्यक्ष भुवन चन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, भास्कर तिवारी, त्रिभुवन पाठक, मदन मोहन कैड़ा, योगेश त्रिपाठी, कैलाश काण्डपाल, देवेश त्रिपाठी, तनुज नेगी, पंकज कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Advertisement