(महिलाओं ने परंपरागत झोड़ा कर किया बारात का स्वागत, लक्ष्मण परशुराम संवाद ने जनता का मन मोहा )

Advertisement

गरमपानी। नैनीताल जनपद के गरमपानी बाजार में परंपरागत रामलीला महोत्सव के तहत देर शाम भव्य राम बारात निकाली गई। जिसमें बारात खैरना शिव मन्दिर से शुरू होकर बाजार के प्रमुख मार्गों से होकर रामलीला मैदान तक पहुची। जिसमें जगह-जगह श्रद्धालुओं ने राम के स्वरूपों का स्वागत किया गया। महिलाएं झुंडों में खड़ी होकर राम की आरती उतारी। बारात में रामायण के सभी प्रमुख पात्र अद्भुत सजावट के साथ शामिल हुये।।

राम-लक्ष्मण की झांकी का सुंदर कार्यक्रम किया गया। बारातियों द्वारा आतीशबाजी कर गुलाल के रंगों के साथ बारात निकाली महिलाओं द्वारा पारंपरिक कपड़ों के साथ झोड़ा गायन तथा नृत्य किया रामलीला में शिव धनुष भंजन तथ लक्ष्मण परशुराम संवाद का सुन्दर मंचन किया गया। जो काफी आकर्षक रहा।

राम महोत्सव व शोभायात्रा में त्रिभुवन पाठक, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, आर डी जोशी, प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, भुवन तिवारी, सुरेश जोशी, विवेक पन्त, ललित तिवारी, हितेश साह, जे डी कत्युरा, नीरज जलाल, अजय पनौरा कैलाश कुमार आदि मौजूद रहे ‌

Advertisement
Ad Ad Ad Ad