उत्तराखंड में मौसम लगातार अपना रंग बदल रहा है। जहां एक ओर पहाड़ों में बारिश होने के वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। वहीं राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी रिकोर्ड तोड़ रही है। भीषण गर्मी के वजह से मैदानी क्षेत्रों के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मैदानी क्षेत्रों में पारा लगातार 40 के पार जा रहा है। जिसके वजह से मैदानी क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में आज पहाड़ के साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम के रंग बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के जनपदों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार 5 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, देहरादून और चंपावत जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में कहीं कहीं पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान ने आज राज्य के सभी जिलों को येलो अलर्ट पर रखा है और मौसम खराब होने के दौरान लोगों को ऐतिहात बरतने की सलाह दी है।

बता दें कि राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी रिकोर्ड तोड़ रही है। बीते दिनों मैदानी क्षेत्रों में पारा लगातार 40 के पार जा रहा है। और देहरादून में बीते दिनों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

Advertisement