( पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठजन सालों से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन जारी कर रहे हैं)
अल्मोड़ा में जिला विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त करने हेतु वरिष्ठजनों का सर्व दलीय संघर्ष समिति के बैनर तले साप्ताहिक धरना प्रदर्शन जारी है पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठजन सालों से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है जब तक सरकार जिला विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त नहीं कर देती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
आयोजित धरना प्रदर्शन में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर निगम पार्षद हेम चन्द्र तिवारी, रोबिन मनोज भंडारी, प्रताप सिंह सत्याल, शाहबुद्दीन, भारत रत्न पांडेय, प्रतीक पांडेय, हेम चन्द्र जोशी, अख्तर हुसैन, ललित मोहन पंत आदि मौजूद रहे।