( जाने माने साहित्यकारों ने काव्य गोष्ठी की गरिमा बढ़ाई)


अल्मोड़ा के जाने-माने साहित्यकार विपिन चंद्र जोशी “कोमल” ने पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी नववर्ष व बसंत के मौके पर एक काव्य गोष्ठी आयोजित की। आयोजित काव्य गोष्ठी में जाने-माने साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया।


इस मौके पर कवियों ने बसंत ऋतु, समसमायिक विषयों पर काव्य पाठ किया। आयोजित काव्य गोष्ठी में प्रोफेसर एस ए हामिद, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नीरज पंत, कुमाऊनी भाषा के प्रचार-प्रसार के सशक्त हस्ताक्षर एडवोकेट हयात सिंह रावत, बाल साहित्यकार उदय किरौला उद्दा, डाक्टर डी एस बोरा, कंचन तिवारी, धारा बल्लभ पांडेय “आलोक” ,रमेश लोहुमी सहित अनेक लोगों ने भाग लिया। आयोजक विपिन जोशी कोमल छंजर सभा, अखिल भारतीय साहित्य परिषद जनपद इकाई अल्मोड़ा सहित अनेक साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हैं।

ADVERTISEMENTS Ad