(देवभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं के प्रवेश द्वार में, नैनीताल जनपद को मिली बहुत बड़ी सफलता,साठ लाख कीमत की स्मेक महिला से बरामद की। नैनीताल जनपद में नशे के कारोबारियों के नैटवर्क को जड़ से खत्म किया जायेगा:- मंजू नाथ टी सी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, टीम को हौसला अफजाई के लिए नगद पुरस्कार दिया जाएगा)


देवभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के प्रवेश द्वार में नशे के कारोबारियों में महिलाएं भी पीछे नहीं है। SOG व हल्द्वानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 60 लाख से अधिक कीमत की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने दो टूक शब्दों में कहा नैनीताल जनपद में नशे के कारोबारियों को जड़ से खत्म किया जायेगा। इसके साथ ही एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को पुरुस्कृत किया है।


मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसीद्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियानचलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में दिनांक 25.03.2026 को थाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान बेलबाबा के निकट एक महिला संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ व तलाशीकिये जाने पर महिला के कब्जे से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई।उक्त अभियुक्ता को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

👉 गिरफ्तार अभियुक्ता-

कनिका पत्नी विजय
निवासी: शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर
उम्र: 40 वर्षइस अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी नैनीताल जनपद पुलिस जुटा रही है। अभियुक्ता से 203 ग्राम अवैध स्मैक
कीमत- लगभग 60,90,000 रुपये की बरामद की गयी।
एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने टीम के उत्साह वर्धन हेतु 2500/ रुपए के इनाम से पुरस्कृत किया है।गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 मनोज कुमार TP नगर चौकी प्रभारी हे0कानि0 पुष्पा देवी, कानि0 अनिल टम्टा कानि0 तारा सिंह* हे0कानि0 कुन्दन कठायत (एसओजी)

  • कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी) रहे।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने कहा , नैनीताल जनपद पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति के विरुद्ध जब्तीकरण (Attachment) की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
ADVERTISEMENTS Ad