( उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, भाजपा, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित हुये)


अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अल्मोड़ा में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, अल्मोड़ा द्वारा एक प्रेरणा दायी कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम पालीवाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के योगदान, आत्मनिर्भरता और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की झलक


कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर मिष्ठान वितरण किया तथा सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम पालीवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज की महिला केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनीति, समाज सेवा, शिक्षा, व्यवसाय और हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है।

भाजपा महिलाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम की एक झलक


वहीं उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया।”साधारण महिलाएं, असाधारण अनुभव”कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में संघर्षरत और परिवर्तन की राह पर काम कर रही महिलाओं के जीवन अनुभवों को सामने लाना तथा उनसे समाज को सीखने का अवसर प्रदान करना था।
कार्यक्रम में इस वर्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘रीजनल रिपोर्टर’ की संपादक गंगा असनौड़ा थपलियाल तथा महिला एकता मंच की सक्रिय नेत्री ललिता रावत (रामनगर) को सम्मानित किया गया,।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की एक झलक


भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा पुस्तक का लोकार्पण किया ।
भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा # समता समिति# अल्मोड़ा, और ग्रामीण महिला जागृति संस्था सरकार की आली, अल्मोड़ा के द्वारा 150 महिलाओं के साथ # अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस # धूमधाम और उत्साह सेनाया गया। इस अवसर पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा द्वारा अपनी दिवंगत साथी पूर्व ग्राम प्रधान सरकार की आली स्वर्गीय राधा बंगारी को समर्पित समता पत्रिका # हमारा कारवां # पुस्तक का विमोचन किया गया। साथ ही श्री रतन सिंह बंगारी द्वारा लिखी गई # माटी का मोह# कहानी संग्रह का भी विमोचन किया गया। सभा की मुख्य अतिथि प्रो0 सोनू द्विवेदी विभागाध्यक्ष ड्राइंग एंड पेंटिंग एस एस जे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा, का श्रीमती पारुल उप्रेती जी द्वारा पिछौरा उड़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव श्री नीरज पंत और आशाकार्यकत्री ममता ने किया।
। रतन सिंह बंगारी जी ने # ईज़ा# के बारे में बताया।

ADVERTISEMENTS Ad