( बाजार में महिला शौचालय न होना दुर्भाग्य व सोचनीय)

Advertisement

नगर व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती जया साह और महिला जिला उपाध्यक्ष अनिता रावत के नेतृत्व मैं सभी महिला सामाजिक संगठन और नगर व्यापार मंडल और जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने महिला शौचालय के निर्माण को लेकर नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा मैं धरना दिया महिलाओं का कहना है कि कुमाऊ की सबसे प्राचीन बाजार अल्मोड़ा मैं कही भी महिला शौचालय नहीं है बाजार क्षेत्र मैं खरीददारी करने आने वाली महिलाओं को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है नगर पालिका नगर निगम बनने जा रहा है पर एक भी महिला शौचालय का नही होना नगर का दुर्भाग्य हैजहा आज के दौर मैं सभी काम मैं महिला आगे है।

बाजार मैं खरीददारी करने मैं हो या व्यापार करने मैं भी महिला का अनुपात ज्यादा है तो महिलाओं का कहना है कि शीघ्र अति शीघ्र महिला शौचालय का निर्माण शुरू किया जाए नगर उपाध्यक्ष श्रीमती जया साह ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने इस विषय पर पालिका से वार्ता करी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए आज उन्होंने सभी सामाजिक और व्यापारी महिलाओं को लेकर नगर पालिका मैं बैठना उचित समझा, अधिशाषी अधिकारी के शीघ्र अति शीघ्र महिला शौचालय के निर्माण पर आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया और बैठकर इस विषय पर वार्ता की गई प्राचीन बाजार की भगोलिक स्थिति को देखते हुए लोहे के शेर धारानोला मार्ग कचहरी बाजार जौहरी बाजार से लेकर मल्ली बाजार के बीच जगह चयनित कर महिला शौचालय का निर्माण किया जाएगा इस आस्वशान के बाद सभी महिलाओं ने नगर व्यापार मंडल और जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने अधिशाषी अधिकारी का धन्यवाद किया,।

धरना देने मैं जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह जिला मंत्री भैरव गोस्वामी जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल जिला जिला उपाध्यक्ष दीप जोशी सयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल जिला उपाध्यक्ष पवन साह महिला जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता रावत नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा सचिव वकुल साह उपाध्यक्ष मुकुल जोशी कोषाध्यक्ष कुनाल नयाल उपसचिव अश्वनी नेगी और आशीष भारती सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती किरन पंत श्रीमती बीना पांडे श्रीमती ऋतु पंत श्रीमती प्रति बिष्ट विमला नगरकोटी पूनम वोहरा ,सीमा गुसाई बिंदु भंडारी मीना जोशी लीला जोशी पुष्पा सती मंटू वर्मा चम्पा जोशी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement