(फर्जी लोन घोटाले में बड़ा खुलासा, वादी ही निकला साजिश का हिस्सा,3 आरोपी को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार)
थाना कोतवाली अल्मोड़ा में एक अजीब मामला सामने आया। रिपोर्टर विवेचना में खुद ही लिप्त पाया गया। पुलिस ने फर्जी लोन मामले का पर्दाफाश कर रिपोर्टर को ही अभियुक्त बना ,अन्य अभियुक्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामला कुछ यूं रहा्,दिनांक 19.09.2025 को सोमेश्वर निवासी दिनेश नेगी ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि नामजद अभियुक्तों द्वारा उसकी फर्म जय गोलू ट्रेडर्स के नाम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर यूनियन बैंक शाखा अल्मोड़ा से ऋण प्राप्त करना तथा वादी की फर्म के नाम से कोटेशन बिल व प्रमाण पत्र भी बैंक में फर्जी तरीके से जमा किये गये। इस सम्बन्ध में मु0FIR NO- 85/2025 धारा 318(4) BNS बनाम धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी आदि पंजीकृत किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा (विवेचक) द्वारा मुकदमा उपरोक्त में गुणवत्ता पूर्ण विवेचना करते हुए मुकदमा वादी दिनेश सिंह नेगी का भी उपरोक्त मामले में सम्मलित होना पाया गया। जिस पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2)/336/338/340 BNS की वृद्धि की गयी। विवेचक व पुलिस टीम द्वारा वादी दिनेश नेगी व नामजद धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, सुनील सिंह करायत को अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

















