( शहीद कैलाश रौतेला के निवास स्थान समीप चौराहे पर स्थापित स्मारक पटल पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की)


अल्मोड़ा नगर निगम के हनुमान मंदिर वार्ड में कारगिल शहीद कैलाश रौतेला के स्मृति पटल पर आई टी बी पी के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि विगत रविवार को हनुमान मंदिर वार्ड में कैलाश रौतेला के निवास के समीप चौराहे पर कैलाश स्मृति पटल व कारगिल शहीद कैलाश रौतेला मार्ग का लोकार्पण नगर निगम द्वारा किया गया था।


आयोजित कार्यक्रम में आई टी बी पी के अधिकारी शंकर राम व उनके सहयोगी ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की, तथा अपने व्यक्तव में कहा अब शहीद कैलाश रौतेला के निवास स्थान के समीप उनकी स्मृति में पटल स्थापित किया जा चुका है अब उनकी स्मृति में जयंती व पुण्य तिथि पर प्रतिवर्ष कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाय, जिसका समर्थन पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने भी किया। आयोजित कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अलमोडा़, हनुमान मंदिर वार्ड पार्षद एडवोकेट वैभव पांडेय, पूर्व सैनिक दिनेश तिवारी, सहित दर्जनों लोगों ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये। शहीद कैलाश रौतेला के परिजनों ने आई टी बी पी का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS Ad