(एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान, जनपदभर में आमजन को किया जागरूक)


अल्मोड़ा जनपद में यातायात सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अब पीछे बैठने वालों के लिए भी हैल्मेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। पुलिस द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार कर जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, यातायात अधिकारियों एवं इंटरसेप्टर प्रभारियों को विद्यालयों, महाविद्यालयों, नगरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन एवं युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा आमजन को जागरूक करते हुए अपील की गई कि दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी अनिवार्य रूप से हेलमेट पहने।

हेलमेट पहनना केवल यातायात नियमों का पालन करना ही नहीं, बल्कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। जागरूकता अभियान के बाद सख्ती बरती जा रही है हेलमेट नहीं पहनने पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।


अल्मोड़ा पुलिस ने अपील की है कि दोपहिया वाहन पर चालक एवं पीछे बैठने वाला व्यक्ति अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad