गरमपानी।खैरना बेतालघाट मोटर मार्ग मझेड़ा की पहाड़ी में आग लगने के बाद रविवार की सुबह सूरी फार्म के पास सड़क में जगह जगह पत्थर गिरने से बेतालघाट और खैरना की तरफ आने वाले दर्जनों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह सड़क में आये कई पत्थरों को वाहन चालको ने किनारे लगाया। क्षेत्रीय निवासी खीम सिंह,कृपाल सिंह विभागीय अधिकारियों से दो पहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बने पत्थरों को शीघ्र हटाने की मांग करी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad