(अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जारी रहेगी सख्त कार्रवाई: पुलिस कमिश्नर पंकज नैन)

अल्मोड़ा/ पंचकूला ,पंचकूला हरियाणा से उत्तराखंड राजधानी देहरादून क्षेत्र में तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते शराब कारोबारी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पंचकूला क्राइम ब्रांच-1 और क्राइम जब्रांच-3 की टीमों ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चंडीगढ़ व हरियाणा मार्का की अवैध शराब के साथ अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी टैक्सी की छत पर सूटकेस में अंग्रेजी शराब छिपाकर चंडीगढ़ से देहरादून (उत्तराखंड) सप्लाई करने जा रहे थे। मामलों में संबंधित पुलिस थानों में हरियाणा संशोधित आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच-1 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास कुमार निवासी जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, अपनी टैक्सी में चंडीगढ़ से अंग्रेजी शराब लोड करके देहरादून (उत्तराखंड) में सप्लाई करता है। सूचना के अनुसार आरोपी शराब की खेप लेकर गांव नाडा के सिलेट रोड से मोरनी टी-प्वाइंट होते हुए पंचकूला-बरवाला मुख्य मार्ग के रास्ते देहरादून जाने वाला था। सूचना के आधार पर इंचार्ज मनोज कुमार की अगुवाई में क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने मोरनी टी-प्वाइंट के पास स्लिप रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद वहां सफेद रंग की आर्टिगा कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रुकवाकर चालक से पूछताछ की। चालक की पहचान 35 वर्षीय विकास कुमार निवासी जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने कार की छत पर रखे दो सूटकेसों की तलाशी ली तो उनमें से एक सूटकेस में रखी 7 पेटियों से कुल 84 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। आरोपी शराब रखने एवं परिवहन करने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसी तरह एक अन्य मामले में 21 नवंबर को क्राइम ब्रांच-1 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चंडीगढ़ से अंग्रेजी शराब लोड करके अपनी टैक्सी में देहरादून सप्लाई करने जा रहा है। सूचना के मुताबिक आरोपी शराब की खेप लेकर माजरी चौक से बरवाला की ओर जाने वाला था। इस पर इंचार्ज मनोज कुमार की अगुवाई में क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने माजरी चौक से पंचकूला-यमुनानगर मुख्य हाईवे की तरफ बंदर घाटी पार करते हुए गांव मोगीनंद के पास सड़क के कट से थोड़ा पहले नाकाबंदी की। कुछ समय बाद वहां पहुंची एक संदिग्ध गाड़ी को पुलिस टीम ने रुकवाकर चेक किया। गाड़ी चालक की पहचान 52 वर्षीय पीतांबर सिंह निवासी देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई। पुलिस टीम ने गाड़ी की छत पर रखे सूटकेस की तलाशी ली तो उसमें से अंग्रेजी शराब की 7 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस द्वारा चालक से बरामद शराब के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की सभी सात पेटियों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चण्डीमन्दिर, पंचकूला में हरियाणा संशोधित आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है,पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के चेतावनी दी हैअवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा
अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और तस्करी केवल आबकारी कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। ऐसे गैरकानूनी कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पंचकूला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले किसी भी तरीके या रास्ते को अपराधियों के लिए सुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। पुलिस की टीमें गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही हैं। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इसके साथ ही पंचकूला पुलिस की आमजन से अपील करते हुए कहा यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने, उसका भंडारण करने या एक स्थान से दूसरे स्थान पर तस्करी करने में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस और आमजन के आपसी सहयोग से ही जिले में गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। पंचकूला पुलिस अपराध मुक्त एवं सुरक्षित समाज सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad