( आज प्रातःकाल 11:30बजे रानीबाग चित्रशाला घाट घाट में होगा अंतिम संस्कार)


अल्मोड़ा के एक प्रतिष्ठित परिवार से संलग्न कमला पांडेय का विगत ( रविवार)को हल्द्वानी में देहांत हो गया है। कमला पांडेय अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गयी है। ये
पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की बड़ी दीदी थी। इनके तीन पुत्र भुवन चंद्र पांडे, ललित मोहन पांडेय, उमेश चन्द्र पाण्डेय और दो पुत्रियां एडवोकेट नीरू तिवारी, किरन जोशीहैं।

कमला पांडेय राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, गणित विषय पर अनेक पुस्तकों के लेखक एवं स्यालीधार इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे की माता थी कमला पांडे का विगत शाम लगभग 4 बजे हल्द्वानी स्थित उनके बड़े पुत्र ललित मोहन पांडे के निवास पर निधन हो गया।इनकी पुत्री एडवोकेट नीरू तिवारी है, इनके दामाद सुरेश तिवारी अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। तथा छोटी पुत्रवधु विभा पांडेय उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन अल्मोडा हैं।
पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने बताया स्वर्गीय कमला पांडे वर्तमान में तल्ला जोशी खोला, अल्मोड़ा की निवासी थीं, जबकि उनका मूल गांव माला गांव, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) था।दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार कल प्रातः 11:30 बजे रानीबाग स्थित चित्रशीला घाट में किया जाएगा। हिम शिखर परिवार कमला पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त करता है,तथा परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करता है दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें,शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad