*सादगी की मिसाल बनी दो PCS अधिकारियों की शादी, *
उत्तराखंड के दो पीसीएस अधिकारियों ने एक समाज को नयी दिशा मंदिर में सादगी के साथ शादी कर दी है।


उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक विवाह समारोह देखने को मिला। वर्तमान में एसडीएम कर्णप्रयाग के पद पर तैनात अलकेश नौडियाल याक्षी अरोड़ा एस डी एम भिकियासैंण के साथ उमा देवी मंदिर, कर्णप्रयाग में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

दोनों ही 2024 बैच के PCS अधिकारी हैं। अलकेश नौडियाल मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के पुरोला के रहने वाले हैं।याक्षी अरोरा काशीपुर की निवासी हैं। जहां आजकल शादियों में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करके भव्य आयोजन और दिखावे की होड़ देखने को मिलती है, वहीं इन दोनों अधिकारियों ने मंदिर में बेहद सादगी के साथ विवाह कर एक खूबसूरत संदेश दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad