गरमपानी। रानीखेत डिपो की उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की बस रानीखेत से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरमपानी के समीप अचानक चलती बस में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वाहन बीच रास्ते में ही ठप हो गया।बताया जा रहा है कि बस का एक्सीलेटर अचानक काम करना बंद कर दिया और इंजन से कूलेंट लीक होने लगा। इसके चलते बस आगे नहीं बढ़ सकी।

पहाड़ी मार्ग पर अचानक बस बंद होने से यात्रियों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए बस चालक और कंडक्टर ने तुरंत सूझबूझ दिखाई।

उन्होंने मार्ग पर आ रही दूसरी बस को रुकवाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उसमें बिठाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad