(हो सकते हैं चूक पर बिमार, सतर्कता बरतने हेतु पत्र जारी)

नवरात्रि का पर्व निकट आ गया है इस अवसर पर पूजा, अर्चना वृत उपवास कर मां की पूजा अर्चना की जाती है, विगत वर्षों में कूटू के आटे से देश‌ भर में अनेक जगह से बीमार होने के समाचार मिले।
इन सब बातों को मध्ये नजर रखते हुए सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अल्मोड़ा ने सभी व्यापारियों को एक पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि कूटू का आटा बेचने वाले दुकानदार के पास लाइसेंस हो, कूटू बंद पैकेट में ही खरीदा बेचा जाय, पैकेट में निर्माण तिथि प्रयोग की अंतिम तिथि और निर्माता का नाम साफ व‌ स्पष्ट रूप से लिखा हो।
चूक होने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी अलमोडा़ को भी प्रेषित की गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad