( प्रदेश सरकार पर सरकारी तंत्र और पैसे का दुरूपयोग का आरोप लगाया, चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह असफल हो गयी है, मनोज तिवारी)


भाजपा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे “जन जन की सरकार धामी सरकार के चार साल बेमिसाल” नारे के साथ चलाये जा रहे आयोजन पर अलमोडा़ बारामंडल के विधायक मनोज तिवारी ने जम कर पलटवार किया है। मिडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने कहा भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे आयोजनों में सरकारी मशीनरी और पैसे का जम कर दुरूपयोग किया जा रहा है। और भीड़ जुटाई जा रही है।
ये सिर्फ दिखावा है। जनता को धरातल पर कोई फायदा नहीं होता दिख रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा जन सुरक्षा महिला सुरक्षा पर भाजपा पूरी तरह असफल हो गयी है। महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में भाजपा नेता लिप्त नजर आ रहे हैं। अंकिता हत्याकांड इसका उदाहरण है। कैंची धाम जाम, क्वारब भू-स्खलन, चिकित्सा, शिक्षा पर सरकार ने चुप्पी साध ली है।गैस सिलेंडर, के मुद्दों पर भी सरकार अनदेखी कर रही है।
( देखिए वीडियो)
मनोज तिवारी की मिडिया वार्ता में जिलाध्यक्ष भुपेंद्र भोज गुड्डू, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राजेंद्र बाराकोटी पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad