( सम्मानित ग्राहकों व अंशधारकों के सहयोग, स्नेह, अपनत्व से बैंक ने उत्तरोत्तर प्रगति की है, वसुधा पंत)
उत्तर भारत के सहकारिता क्षेत्र में अग्रणी अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड अल्मोड़ा की नयी कार्यकारिणी का गठन जिला कार्यक्रम अधिकारी/ अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड अल्मोड़ा के देख- रेख में सम्पन्न हुआ। पीताम्बर प्रसाद ने चुनाव परिणाम की विधिवत घोषणा की। डाक्टर वसुधा पंत( अलमोडा़ ) अध्यक्ष, सदीराम आर्या ( रानीबाग हल्द्वानी) उपाध्यक्ष तथा दस संचालक, एवं आठ बैंक प्रतिनिधि का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
प्रधान कार्यालय अल्मोड़ा में नव निर्वाचित कार्यकारिणी का प्रबंध निदेशक सी ई ओ पी० सी ० तिवारी व बैंक स्टाफ द्वारा पुष्प गुच्छ व पुष्प माला से स्वागत कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर (निवर्तमान उपाध्यक्ष) नवनिर्वाचित अध्यक्ष वसुधा पंत ने कहा बैंक ने सम्मानित ग्राहकों व अंशधारकों के विश्वास, स्नेह व अपनत्व से अप्रत्याशित प्रगति की है तथा बैंक निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सामूहिक व सहकारिता सहयोग से बैंक भविष्य में भी प्रगति में नये कीर्तिमान स्थापित करेगा।

















