
( विधायक मनोज तिवारी ने जनता से कांग्रेस का साथ देने की अपील, जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने शनिवार को पुतला दहन की घोषणा की)

कमर्शियल सिलिंडर के दामों मे 993 रूपये की केंद्र सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क़ा पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया गया और और बड़े दाम वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिसका सीधा असर छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और आम जनता पर पड़ रहा है।जिलाध्यक्ष भोज ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर केवल राजस्व बढ़ाने में लगी हुई है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ेगी, जिसका बोझ अंततः उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि पहले ही बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही जनता के लिए यह फैसला “आग में घी डालने” जैसा है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी निर्णय का पुरजोर विरोध करती है और सरकार से तुरंत दाम वापस लेने की मांग करती है। पुतला दहन कार्यक्रम मै महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविंद रौतेला, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, यूथ जिलाध्यक्ष विक्रम फतॅयाल, दीप डांगी, गोविंद बाल्टयाल, नारायण दत्त पांडे, वी के पांडे, शरद शाह, दीपा शाह, जिला महामंत्री निर्मल रावत ,दिनेश पिलखवाल,पार्षद मुकेश कुमार, विकास कुमार, वैभव पांडे, देवेन्द्र धोनी, किरण आर्य, प्रवीण भोज, जगदीश पांडे, गोपाल भट्ट, इसरार अहमद, रवींद्र कुमार टम्टा, व्यापार मंडल मंडल भैरव गोस्वामी,, अल्मोड़ा व्यापार मंडल महासचिव वकुल साह,अजय नेगी,गोपाल भट्ट ,इसरार अहमद,पंकज भैसोड़ा, कार्तिक साह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह,पारस डसीला, एडवोकेट महेश चंद्र आर्य , जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह भाकुनी ,अनूप सिंह ,राज चौहान, अजय नेगी दीपेश कांडपाल उपस्थित रहे।
भूपेन्द्र गुडडू: कॉमर्शियल सिलिंडर मै आज 1000 रूपये की बढ़ोतरी कर दी गई है जिससे महंगाई आसमान छूने लगेगी इसी के विरोध के लिए आज दिन मै 12 बजे खूंट गोविन्द बल्लभ पंत जी के स्मारक के पास मै केंद्र सरकार और नरेन्द्र मोदी क़ा पुतला दहन किया गया जिसमे ब्लाक कांग्रेस कमेटी हवालबाग के ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य कुन्दन राम जी, चन्दन भोज जी, चन्दन सिंह बिष्ट जी, हिमांशु बिष्ट जी, विक्रम सिंह बिष्ट जी, सुन्दर भोज जी, नारायण सिंह बिष्ट जी, केशव दत्त पाण्डे जी, पुष्कर चौहान जी बालम राम जी और भी कई अन्य साथी,सोमेश्वर में गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंकासोमेश्वर। बढ़ती रसोई गैस कीमतों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट ने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा “नारी शक्ति वंदन” जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन कुछ ही दिनों बाद गैस के दाम बढ़ाकर महिलाओं की बचत पर सीधा प्रहार किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार पूरी तरह महिला विरोधी है और केवल दिखावटी कार्यक्रमों के जरिए जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने आगे कहा कि पूरे हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों में शीर्ष स्थान पर है, बावजूद इसके सरकार महिला आरक्षण और सशक्तिकरण की बात करती है, जो कि केवल राजनीतिक दिखावा है।इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश खाती (पल्युड़ा), संतोष कुमार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्या, भुवन दोसाद, श्याम सिंह दोसाद, राजेन्द्र बोरा, सुरेश बोरा, रंजीत नयाल, हीरा मेहरा, रंजीत बोरा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से गैस के बढ़ते दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।वहीं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा जनपद इकाई के अध्यक्ष सुशील साह ने इस मामले में व्यापार मंडल की इकाइयां शनिवार को पुतला दहन कर रोष जतायेगीं

















