ताश का खेल मनोरंजन के लिए हर जगह खेला जाता है, लेकिन शायद कुछ लोग ही जानते होंगे कि ताश का आधार वैज्ञानिक है तथा साथ साथ प्रकृति से भी जुड़ा हुआ है..!आयताकार मोटे कागज़ से बने ताश के पत्ते चार प्रकार के ईंट,पान, चिड़ी और हुक्म..प्रत्येक 13 पत्तों के हिसाब से b कुल 52 पत्ते होते हैं,

पत्ते एक्का से दहला, गुलाम, रानी और बादशाह..

1. 52 पत्ते …52 सप्ताह

2. चार प्रकार के पत्ते….4 ऋतु

3.प्रत्येक रंग के 13 पत्ते … प्रत्येक ऋतु में 13 सप्ताह..

4. सभी पत्तों का जोड़ 1 से 13 =91×4= 364

5. एक जोकर 364+1=365 दिन एक बर्ष

6. दूसरा जोकर गिनें ..365+1=366 दिन लीप ईयर

7. 52 पत्तों में 12 चित्र बाले पत्ते ..12 महिने

8. लाल और काला रंग.. दिन और रात

**पत्तों का अर्थ..**

1. दुग्गी .. पृथ्वी और आकाश

2. तिक्की … त्रिदेव ब्रह्मा विष्णु और महेश

3. चौआ .. चार वेद (अथर्ववेद, सामवेद, ऋग्वेद यजुर्वेद)

4. पंजा.. पंच प्राण (प्राण अपान व्यान उदान समान)

5. छक्की षड रिपु ( काम क्रोध मद मोह मत्सर लोभ )

6. सत्ती.. सात सागर

7 अट्ठी .. आठ सिद्धियां

8 नहला .. नो ग्रह

9. दहला.. दस इंद्रियां

10. गुलाम.. मन की वासना

11. रानी.. माया

12 राजा .. सबका शासक

13. एक्का.. मनुष्य का विवेक

Advertisement