बिजेंद्र बॉक्सिंग क्लब पिथौरागढ़ के संस्थापक *श्री बिजेंद्र मल्ल* से प्रशिक्षित होकर नेशनल और एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी ग्राम बड़ालू (पिथौरागढ़) की *कु. निकिता चंद* अब आगामी 3 और 4 मार्च 2024 को मॉन्टिग्रो के बुडवा शहर में होने जा रही *यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग प्रतियोगिता* में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, यह जानकर हमें अतीव प्रसन्नता व गर्व की अनुभूति हो रही है।

निरंतर अपने अभूतपूर्व साहस व जज्बे के बलबूते प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाने वाली होनहार व बहादुर निकिता संपूर्ण विश्व में अपनी सफलता का परचम लहराएंगी, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है। समस्त ग्राम बड़ालू वासियों समेत जनपद पिथौरागढ़, उत्तराखंड राज्य और भारतीय जनमानस की ओर से उत्तराखंड की इस प्रतिभाशाली बेटी के लिए जगह जगह से,ढेर सारी मंगलमय शुभकामनाएं दी जा रहीं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad