गरमपानी (नैनीताल)। स्थानीय बाजार में पिछले कई सालों से बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय का जीर्णोद्धार कार्य अभी एक महीने पहले ही पूरा हुआ था, लेकिन जनता के इस्तेमाल से पहले ही यह विवादों में घिर गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद इस पर अभी तक ताला लटका हुआ है और इसका औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हो सका है।

​हैरानी की बात यह है कि बंद पड़े शौचालय की पानी की टंकी से पानी बह रहा है। जब भी मुख्य ओवरहेड सप्लाई खुलती है, शौचालय की टंकी ओवरफ्लो होकर सीधे मुख्य सड़क पर आ जाती है। इस वजह से पूरी सड़क पर पानी हो जाता है , जिससे राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

​लाखों की लागत से बने इस सार्वजनिक शौचालय में शुरू होने से पहले ही तकनीकी कमियां और लीकेज साफ नजर आने लगी हैं। स्थानीय जनता और व्यापारियों में प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्या इस शौचालय का निर्माण जनता की सुविधा के लिए किया गया था या सिर्फ इस पर ताला लटकाने और सरकारी बजट को ठिकाने लगाने के लिए? स्थानीय लोगों ने विभाग से पानी की बर्बादी रोकने, लीकेज ठीक करने और इसे तुरंत आम जनता के लिए खोलने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad