बेतालघाट : देश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में बेतालघाट विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने स्वयं की गणना (Self-Enumeration) कर क्षेत्र में प्रथम चरण की औपचारिक शुरुआत की। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक पोर्टल http://se.census.gov.in के माध्यम से स्व-गणना की यह प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगी।

​इस अवसर पर तहसील श्री कैंची धाम के तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज ऑफिसर बी.सी. भंडारी, फील्ड ट्रेनर प्रदीप बोहरा, हेम प्रकाश और प्रगणक मीनू साह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख शाह ने डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर जनता के सामने उदाहरण पेश किया।

उन्होंने विकासखंड के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का आधार है, इसलिए अधिक से अधिक लोग निर्धारित लिंक का उपयोग कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने बताया कि इस स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से आम जनमानस सुगमता से अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad