( राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अल्मोडा़ के सभागार में लगभग दो सौ छात्राओं ने भाग लिया, प्रार्थना पत्र प्रारूप में प्रतियोगिता आयोजित हुई पांच छात्रायें विजयी रही।)


पैलाग फाउंडेशन अल्मोड़ा व उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अलमोडा़ जनपद इकाई के माध्यम से सूचना अधिकार अधिनियम पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अल्मोडा़ के सभागार में लगभग दो सौ छात्राओं ने भाग लिया, प्रार्थना पत्र प्रारूप में प्रतियोगिता आयोजित कर पांच बालिका विजयी रही।

आयोजित कार्यशाला में उच्च न्यायालय नैनीताल के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने सूचना अधिकार अधिनियम पर विस्तार से बताया। दूसरे सत्र में छात्राओं को सूचना अधिकार अधिनियम पर प्रार्थना पत्र लिखने हेतु एक प्रतियोगिता का आयोजन किया।

आयोजकों द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय ,चतुर्थ पंचम व स्थान पर आयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गयाकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय नैनीताल अधिवक्ता विनोद तिवारी ने छात्राओं को बताया कि सूचना का अधिकार केवल सरकारी सूचनाएं प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार भी हैइस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ,पत्रकारों एवं अन्य वक्ताओं ने भी अपने सामाजिक और पत्रकारिता के अनुभव छात्राओं के साथ साझा किए तथा सूचना के अधिकार अधिनियम की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडेय ( संरक्षक ), वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल, एडवोकेट नीमा आर्या ,प्रभारी प्रधानाध्यापक सौम्या टम्टा, चन्द्र मणी भट्ट, आदि मंचासीन रहे। इस मौके दया कृष्ण कांडपाल, गोपेश उप्रेती, दिनेश भट्ट, दयानंद कठौत, सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार युनियन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह बिष्ट व संचालन दया कृष्ण काण्डपाल ने किया।

प्रभारी प्रधानाचार्य सौम्या टम्टा ने उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम के आयोजन के लिए श्रमजीवी पत्रकार संगठन और पैलाग फाउंडेशन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ADVERTISEMENTS Ad