( प्रदेश की प्रथम महिला गुरमीत सिंह कौर ने पौधारोपण व महिलाओं के कैंसर रोग जांच पर जोर दिया।)

उत्तराखंड सब एरिया के नेतृत्व में, मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून में डॉ. सूरज प्रकाश जीवन दास रावल मेमोरियल सोसाइटी और वेलमेड हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित 3-दिवसीय मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप के समापन समारोह में प्रदेश राज्यपाल ने सपत्नीक भाग लेकरमिलिट्री हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थियों और हेल्थकेयर टीमों से मुलाकात की और उत्तराखंड सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एमपीएस गिल, वीएसएम, के साथ मिलकर, स्टाफ को उनकी समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने समापन समारोह की अध्यक्षता की और मिलिट्री हॉस्पिटल के प्रयासों की सराहना की, उन्होंने महिलाओं के लिए कैंसर स्क्रीनिंग और नियमित प्रिवेंटिव केयर (बचाव के लिए देखभाल) पर ज़ोर दिया। राज्यपाल ने सपत्नीक रुद्राक्ष और रोज़मेरी के पौधारोपण करते हुये कहा वृक्षारोपण एक हरे-भरे और स्वस्थ भविष्य का प्रतीक हैं। उल्लेखनीय है कि शिविर का आयोजन 27वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य हमारे रक्षा बलों की वीरता और बलिदान का सम्मान करना और उनके परिवारों की देखभाल करना था।

ADVERTISEMENTS Ad