देहरादून: दीपावली के त्योहारी सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सहकारी डेरी फैडरेशन (यूसीडीएफ) ने उपभोक्ताओं के लिए ‘आंचल’ ब्रांड के तहत देशी घी से तैयार शुद्ध एवं पारंपरिक मिठाइयों की श्रृंखला बाजार में उतारी है। इस बार त्यौहारों में उपभोक्ताओं को ड्राई फ्रूट बेसन लड्डू, पंजीरी लड्डू, रसगुल्ला, गुलाब जामुन और राज्य की प्रसिद्ध पारंपरिक बाल मिठाई उपलब्ध कराई जाएगी।

दुग्ध विकास मंत्री के निर्देशानुसार, देवभूमि की प्रसिद्ध ‘आंचल बाल मिठाई‘ को पहली बार यूसीडीएफ द्वारा आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा रहा है। इन मिठाइयों को प्रदेश के स्थानीय दुग्ध उत्पादकों से खरीदे गए शुद्ध दूध के खोवे और शुद्ध देशी घी से स्वच्छता एवं उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार किया जा रहा है।

मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए यूसीडीएफ ने इस सीजन में 05 टन बाल मिठाई, 06 टन गुलाब जामुन, 07 टन रसगुल्ला, 04 टन ड्राई फ्रूट बेसन लड्डू और 04 टन पंजीरी लड्डू (कुल 26 टन) उत्पादन का लक्ष्य रखा है। ये उत्पाद प्रदेश के सभी जिलों में आंचल मिल्क बूथ, कैफे, सुविधा और रिलायंस सुपरस्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना और डेयरी किसानों को उचित बाजार लाभ दिलाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad