( चाचा -भतीजा राजनीति खेल शुरू, चाचा कांग्रेस नेता, भतीजे ने थामा उक्रांद का दामन)
अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा में 2027 के विधानसभा चुनाव पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनैतिक हलचल चाचा -भतीजा खेल भी दिखा रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल के भतीजे दिनेश कुंजवाल ने हाल में ही उक्रांद का हाथ थामा है।पूर्व विधानसभा गोविन्द सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में बिकास खण्ड लमगडा चायखान वन विश्राम गेस्ट हाउस में ग्राम सभा भाटकोट पूर्व विधायक प्रत्याशी शंकर लाल टम्टा सहित 28 गांव के 300 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की। सदस्यता ली। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने किया।
इस दौरान कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कुंजवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना पार्टी के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंनेकार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

















