
(प्रदेश के 9वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के बाद पहली बार पहुंचे बदरीनाथ धाम)
उत्तराखंड राज्य केराज्यपाल उत्तराखंड डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भू-वैकुण्ठ श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि बिसेन राज्यपाल ने 19 अक्टूबर 2026 को लोकभवन, देहरादून में प्रदेश के 9वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी।
शपथ ग्रहण के पश्चात यह उनका प्रथम बदरीनाथ धाम दर्शन कार्यक्रम रहा।बदरीनाथ धाम पहुंचने पर हेलीपैड में जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार व प्रताप सिंह पंवार उपाध्यक्ष राज्य औषधीय पादप बोर्ड उत्तराखंड सरकार ने राज्यपाल महोदय को स्मृति चिह्न एवं हरित पौधा भेंट कर महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने सेरेमोनियल यूनिफॉर्म में महामहिम को सलामी दी।
राज्यपाल महोदय ने पुलिस जवानों के उत्कृष्ट टर्नआउट एवं सटीक शस्त्र कवायद की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।भगवान बद्री विशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के पश्चात महामहिम राज्यपाल ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया।






















