( सड़क पर गड्ढे या फिर गड्ढों पर सड़क? सरकार और प्रशासन को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी)



अल्मोड़ा। नगर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर नगर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सड़क के गड्ढों को चिन्हित कर उनमें पेंट किया और शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया। इस दौरान प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा की सड़कों की स्थिति लगातार बदहाल होती जा रही है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आम जनता, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन इस गंभीर समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।यदि जल्द ही सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं किया गया और गड्ढों को नहीं भरा गया, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी।नगर महामंत्री वैभव पांडे ने कहा कि आम जनता टैक्स के माध्यम से सरकार को चलाने में अपना योगदान देती है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि सरकार को अब जनता की मूलभूत सुविधाओं से कोई मतलब नहीं रह गया है। सड़क आम जनता की सबसे महत्वपूर्ण मूलभूत सुविधाओं में आती है, लेकिन अल्मोड़ा की सड़कों की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। जगह-जगह बने गड्ढे आम लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों के गड्ढों को भरने और सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो अगला आंदोलन और अधिक उग्र रूप से किया जाएगा। किसी भी अप्रिय स्थिति की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।कांग्रेस ने शासन-प्रशासन से मांग की कि अल्मोड़ा नगर की सभी प्रमुख सड़कों का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढों को भरने एवं सड़क की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। कार्यक्रम में भूपेंद्र भोज जिला अध्यक्ष कांग्रेस, ताराचंद जोशी नगर अध्यक्ष कांग्रेस,सुशील शाह अध्यक्ष जिला व्यापार मंडल, भैरव गोस्वामी, ताराचंद शाह आनंद बगड़वाल,वैभव पांडे ऋतिक नयाल, दीपक कुमार, अनूप भारती,विकास कुमार, मुकेश कुमार डैनी,राधा बिष्ट महिला जिला अध्यक्ष,मनोज बिष्ट,सलीम अख्तर, गोविंद सिंह मेहरा, अरविंद रौतेला,एन डी पांडे,रविंद्र टम्टा,पूरन रौतेला,आनंद सिंह बिष्ट, तारा तिवारी,विशालकनवाल विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, देवेश जोशी,आशा शर्मा,विनोद बिष्ट चंपा कांडपाल, हरीश आर्य, राज चौहान, आर्यन,विनीत वाल्मीकि, आदि लोग उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad