( इसी अविस्मरणीय दिवस को आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के संघर्ष के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने प्राइवेट बीमा कम्पनियों को कब्जे में लिया)

19 जनवरी का दिन भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े कर्मचारियों के लिए अविस्मरणीय दिन है। 1956 में इसी दिन, आर इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के लगातार संघर्षों की वजह से, तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने एक अध्यादेश जारी करके लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर को नेशनलाइज़ करने का अपना फ़ैसला सुनाया था। ऑर्डिनेंस के ज़रिए सरकार ने 245 प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों को अपने कब्ज़े में ले लिया, जिससे 1 सितंबर 1956 से LIC के बनने का रास्ता साफ़ हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad