( अल्मोड़ा लिट फेस्ट के बैनर तले आयोजित प्रतियोगिता में स्कूली प्रतियोगिता में बच्चों ने विचार साझा किये।)

‘अल्मोड़ा लिट फेस्ट’ के तत्वावधान में अंतर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “पहाड़ों से पलायन” रहा। विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से आईं कई टीमों के छात्र-छात्राओं ने अपनी तार्किक क्षमता और प्रखर वक्तव्य शैली का प्रदर्शन करते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवाओं ने पर्वतीय क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक संकटों और उनके समाधानों पर अपने सारगर्भित विचारों तथा अकाट्य तर्कों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात वैज्ञानिक एवं लेखक डॉ. रमेश सिंह पाल रहे। विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों के विचारों की सराहना की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में —डॉ. मीता उपाध्याय, डॉ. गीता खोलिया और श्री रचित पंत रहे।
सभी प्रतिभागियों के बीच अंत तक चले अत्यंत रोमांचक वैचारिक मुकाबले में spring dales पब्लिक स्कूल (निहारिका पंचोली, भाविनी) ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर प्रतिष्ठित प्रथम स्थान प्राप्त किया। जी.जी.आई.सी. (खुशी सलाल, कनिष्का) एवं ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल (शानवी साह, शुभम जलाल) अल्मोड़ा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि शारदा पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान (शारिका, दिव्यता वर्मा) पर रहा। विजेता टीमों के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों के बौद्धिक स्तर की निर्णायकों और दर्शकों द्वारा प्रशंसा की गई। कार्यक्रम का अत्यंत सुव्यवस्थित और संचालन सुश्री मीनाक्षी पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे| आयोजक टीम में डॉ. वसुधा पंत, व अनेक लोग मौजूद रहे।






















