(“Physically Fit और Mentally Hit” बनें महिला पुलिस कर्मी: SSP नैनीताल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया सुरक्षा और सम्मान का मंत्र,देश के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व/अग्रणी योगदान देने वाली प्रेरणयादक महिलाओं को किया नमन,विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरक महिलाओं को किया सम्मानित,महिला अपराधों से संबंधित नए कानूनी प्रावधानों पर आधारित जागरूकता हेतु डिजिटल पोस्टर का किया लोकार्पण)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीतालके निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु एक दिवसीय ‘Self Defence Techniques एवं अपराध जागरूकता कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया।
📍सेल्फ डिफेंस के गुर और ‘Physically Fit, Mentally Hit’ का मंत्र
आयोजित कार्यशाला में श्री मनोज कुमार कत्याल (SP हल्द्वानी)* के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट ताइक्वांडो कोच श्रीमती रीतिका जोशी एवं महिला हेल्पलाइन प्रभारी श्रीमती सुनीता कुंवर द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें दैनिक उपयोग की वस्तुओं से बचाव, सिंगल/डबल हैंड ग्रैप डिफेंस, हेयर पुल डिफेंस और नाइफ अटैक डिफेंस जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने महिला पुलिस कर्मियों को “Physically Fit और Mentally Hit” बनने का आह्वान करते हुए कहा कि महिला पुलिस कर्मी अपनी योग्यता से समाज में जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करें। उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं की शक्ति की सराहना करते हुए उन्हें आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।।एसएसपी नैनीताल द्वारा महिला अपराधों से संबंधित *नए कानूनी प्रावधानों पर आधारित जागरूकता हेतु डिजिटल पोस्टर का लोकार्पण किया गया। सभी को महिला अपराध सम्बंधी नए कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित सभी महिलाओं को समाज में वर्तमान समय में बढ़ रहे नशे की प्रवृति की रोकथाम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नैनीताल ने प्रतिभागी प्रशिक्षक, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. नंदिता (नेत्र सर्जन), पार्षदगण, पत्रकारिता जगत की महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।
*

















