
पिथौरागढ़ में दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क पर शुक्रवार दोपहर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर चलती स्कार्पियो पर गिर गया। हादसे में राजस्थान के श्रद्धालु और स्थानीय वाहन चालक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
मंडी राजस्थान की कोटा रामगंज निवासी नौ भाई-बहन नौ जून को आदि कैलास दर्शन के लिए धारचूला पहुंचे। गुरुवार को आदि कैलास, ओम पर्वत टखने के बाद सभी वापस तवाघाट आए कर पंचाचूली दर्शन को गए।
दांतू में रात्रि विश्राम के बाद सभी दो वाहनों से 85 कमी दूर धारचूला आ रहे थे। 43 किमी कर तय करने के बाद पंगबाबे में नानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया एक बड़ा बोल्डर कार संख्या यूके 05 टीए 5056 पर गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस, राजस्व, बीआरओ सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम पहुंची।
बुल्डोजर की मदद से बोल्डर को हटाया। कार सवार 15 वर्षीय केशव खंडेवाल पुत्र अजेंद्र खंडवाल और चालक सुरेंद्र गब्र्व्याल (42) पुत्र किशन सिंह गर्ज्याल मृत मिले। ऋषभ खंडेवाल (30), राघव खंडेवाल (17), हनी खंडवाल (26) और आयुष (24) घायल मिले। जिनको उपजिला अस्पताल लाया गया। डॉ. तरुण बोराने बताया कि राघव को हल्की चोट है।

















