हल्द्वानी में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। सड़क हादसों की वजह से प्रतिदिन कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा शहर से सामने आया है, जहां रकसिया नाले से मिट्टी लेकर आ रहे टिप्पर ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके में मौत हो गई। घटना के बाद चालक टिप्पर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर चालक को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया।

बता दें कि चांदनीचौक घुड़दौड़ा निवासी मोहन राम (37) पुत्र स्व.बहादुर राम पेशे से मजदूर था। वह अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ गांव में रहता था। शाम पांच बजे मोहन राम चावल लेकर वापस आ रहा था। इसी बीच रकसिया नाले से मिट्टी लेकर टिप्पर ग्रामीण मार्ग से बहुत तेजी से जा रहा था। हरिपुर जमन सिंह की सड़क पर टिप्पर ने मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई महेंद्र प्रसाद, टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को मोर्चरी भिजवाया। चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से टिप्पर चालक को पकड़ लिया गया है। और टिप्पर को सीज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad