गरमपानी: हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरमपानी के समीप फ्रॉग प्वाइंट के पास पहाड़ी से अचानक भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। पहाड़ी से अचानक आए मलबे और बोल्डर के कारण राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्री रास्ते में ही फंस गए हैं।

सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और प्रशासनिक टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई है और मार्ग खोलने का प्रयास कर रही है। हालांकि, क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण राहत कार्य में भारी रुकावट आ रही है। पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा नीचे आ रहा है, जो सीधा जेसीबी मशीनों पर गिर रहा है।

मलबे के लगातार आने से मशीन चालकों के लिए काम करना जोखिम भरा हो गया है और जेसीबी भी बेबस नज़र आ रही है। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों से सतर्क रहने और मार्ग साफ होने तक यात्रा टालने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad