( उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून द्वारा दिया जायेगा यह सम्मान)


कुमाऊनी संस्कृति व साहित्य की धरोहर पत्रिका पहरू को उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून द्वारा उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पहरू पत्रिका के सम्पादक अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य व वरिष्ठ साहित्यकार नीरज पंत ने बताया कि भैरव दत्त धूलिया सम्मान के लिए उनकी पत्रिका का चयन हुआ है उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून द्वारा तीस मार्च को होने वाले समारोह में यह सम्मान दिया जायेगा।


उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा से प्रकाशित कुमाऊनी भाषा, बोली, संस्कृति व साहित्य को संरक्षित और प्रोत्साहित करने में विगत सत्रह साल से एडवोकेट हयात सिंह रावत के सम्पादन में निकाली गई पहरू पत्रिका ने अविस्मरणीय व अनुकरणीय कार्य किया है।पहरू पत्रिका की इस उपलब्धि पर नीरज पंत व उनकी टीम को अल्मोड़ा के साहित्यकारों, साहित्यिक संस्थाओं ने बधाई दी है।
हिम शिखर परिवार भी अपनी हार्दिक बधाई ज्ञापित करता है।

ADVERTISEMENTS Ad