( घायलों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया)

थाना सल्ट क्षेत्र अंतर्गत चिमटा खाल बेंड के पास एक ट्रक (UP 71T 3441) के लगभग 50–60 मीटर नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सल्ट श्री कश्मीर सिंह मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे।

दुर्घटना में ट्रक चालक दानिश पुत्र मंजूर (उम्र 36 वर्ष) निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर एवं परिचालक अकरम पुत्र रफीक निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर सामान्य रूप से घायल हुए थे। दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से रामनगर अस्पताल भिजवाया गया।

थानाध्यक्ष सल्ट ने बताया किवाहन चांदपुर से चुना भरकर मार्चुला स्थित सड़क प्लांट की ओर जा रही थी। चढ़ाई एवं मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad