भवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही—चोरी के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी हुआ

नैनीताल जनपद के कोतवाली भवाली क्षेत्र में घर से चोरी हुए लाखों रुपये कीमत के स्वर्ण आभूषणों की चोरी का भवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही/कब्जे से चोरी किए गए लगभग 12 तोला स्वर्ण आभूषण, अनुमानित कीमत ₹15 लाख से अधिक, शत-प्रतिशत बरामद किए हैं।दिनांक 29.08.2026 को वादिनी श्रीमती उमा लटवाल पत्नी स्व0 नारायण सिंह लटवाल, निवासी ग्राम गैराडी लटवाल, पोस्ट मौना, थाना भवाली, जनपद नैनीताल द्वारा अपने घर से स्वर्ण आभूषण चोरी होने के संबंध में कोतवाली भवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया था।

प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 33/2026, धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।पुलिस टीम द्वारा तत्काल सुरागरसी- पतारसी, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान 01 युवक को गिरफ्तार किया।अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया ।पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल ने ढाई हजार रुपए के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad