( भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग उत्तराखंड देहरादून ने जनता के ज्ञापन सहित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग दिल्ली को पत्र लिखकर बताया)
अल्मोड़ा जनपद में विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में स्थापित मूर्तियों को दिल्ली ले जाने का मामला आखिरकार जन आक्रोश व धार्मिक भावनाओं के आगे ढ़ीला पढ़ गया और कार्यवाही फिलहाल रोक दी गयी है।

जैसे ही इस मामले की जानकारी जागेश्वर क्षेत्र के लोगों को भी जन आक्रोश तेज हो गया संग्रहालय में जन सैलाब उमड़ पड़ा। इतना ही नहीं पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ( पूर्व विधानसभा अध्यक्ष) व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अपने गर्म तेवर दिखाए और आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय जनता ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून को अपनी भावनाओं से अवगत कराया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग दिल्ली को स्थिति का पत्र भेज फिलहाल मूर्तियां भेजने की कार्यवाही रोक दी है। जिस पर जनता ने राहत की सांस ली।




























