(2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ।
मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के दिए निर्देश।)
अल्मोड़ा/ नैनीताल , नैनीताल जनपद की भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ग्राम सभा ल्वेशाल के लिए 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट सिंचाई योजना को स्वीकृति मिल गई है।
इस योजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को योजना की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
ल्वेशाल गांव में लिफ्ट सिंचाई योजना बनने से किसानों को खेती के लिए पानी की उपलब्धता में सुविधा होगी। इससे कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।
ल्वेशाल गांव के लिए स्वीकृत यह सिंचाई योजना क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी और कृषि गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के मटेला, पतलोट, अमजड, सुवाकोट, पोखरी, थली, मोहनागाँव, हरिनगर सहित आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये।






















