( अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की 53वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक सम्पन्न)
अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक सहकारिता क्षेत्र में नित्य नयी उड़ान भर रहा है, सेवा पक्ष को और मजबूत बनाने के लिए बैंक जल्द तीन नयी शाखायें खोलने जा रहा है। यह बात बैंक अध्यक्ष मिली लटवाल ने अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक लि०, अल्मोड़ा की 53वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में कही।
आहूत बैठक में बैंक के उपाध्यक्ष डॉ० भावना जोशी, संचालक हृदयेश मेहरा, विनीत बिष्ट, नीमा देवी, पुष्पा भाकुनी, विमला देवी, गणेश सिंह, महेश चन्द्र सिंह, हरीश सिंह, नरेन्द्र राम, मोहन सिंह सिंगवाल, विक्रम सिंह एवं निवर्तमान अध्यक्ष ललित मोहन सिंह लटवाल, सचिव/महाप्रबंधक मनोहर सिंह भण्डारी, जिला सहायक निबंधक अल्मोड़ा एवं बागेश्वर, डीडीएम नाबार्ड तथा बैंक के समस्त प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच संचालन अनुभाग अधिकारी भूपेन्द्र बिष्ट ने किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में बैंक अध्यक्ष मिली लटवाल ने वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के वित्तीय संतुलन पत्र, तुलनात्मक प्रगति और आगामी बजट प्रस्तुत करते हुए बताया 2023-24 में 87,980.06 लाख रुपये से बढ़कर 2025-26 में 1,03,621.43 लाख रुपये
-कुल अग्रिम 37,796.18 लाख से बढ़कर 48,345.01 लाख रुपये-कुल विनियोजन72,217.35 लाख से बढ़कर 85,488.00 लाख रुपये शुद्ध लाभ 710.43 लाख से बढ़कर 1,001.20 लाख रुपये हो गया है।बैंक की 3 नई शाखाएं नागचुलाखाल, कुंवाली एवं चमड़खान में जल्द खोली जाएंगी, जिसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक से स्वीकृति मिल चुकी है बैठक में उप महाप्रबंधक बलवीर सिंह पुण्डीर, भावना भट्ट एवं बैंक के अधिकारी-कर्मचारी व अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।






















