रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ जा रहे हाईवे पर नरकोटा में आज दोपहर दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। सम्राट होटल के ठीक पास एक स्कॉर्पियो अचानक कंट्रोल से बाहर हो गई और 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

कार में उस वक्त सिर्फ ड्राइवर था। किस्मत अच्छी थी कि 100 मीटर नीचे गिरने के बाद भी उसकी जान बच गई।

जैसे ही 3 बजकर 23 मिनट पर पुलिस को खबर मिली, रुद्रप्रयाग पुलिस, DDRF और SDRF की टीमें दौड़ पड़ीं। 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। जवानों ने काफी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को खाई से निकाला और श्रीनगर अस्पताल भेजा।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर के हाथ में चोट लगी है। पुलिस अब पता लगा रही है कि गाड़ी कैसे फिसली, क्या ब्रेक फेल हुआ या मोड़ पर स्पीड ज्यादा थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad