सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा से सम्बद्ध सभी परिसर , स्नातक/स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रसंघ/महासंघ चुनाव संयोजक प्रो जगत सिंह बिष्ट ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक ली और निर्देशित किया।


इस बैठक में छात्रसंघ चुनावों को लेकर गहन चर्चा हुई। छात्र संघ चुनाव संयोजक प्रो जगत सिंह बिष्ट ने चुनाव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करने, लिंगदोह संविधान के अनुरूप निर्देशों का पालन करने, चुनाव पूर्व तैयारियां करने, शासनादेश के अनुरूप चुनाव सम्पन्न कराने आदि को लेकर निर्देशित किया।


इस ऑनलाइन बैठक में प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक,अल्मोड़ा), डॉ हेम चन्द्र पांडे (परिसर निदेशक पिथौरागढ़), डॉ कमल किशोर जोशी (परिसर निदेशक, बागेश्वर), डॉ सुभाष चंद्रा (परिसर निदेशक, चंपावत), प्रो संजीव आर्या(DSW),डॉ ललित चन्द्र जोशी सहित विभिन्न महाविद्यालयों के चुनाव प्रभारी और प्राचार्य, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कुलानुशासक शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad