(दीपावली त्योहार के दृष्टिगत बागेश्वर पुलिस अलर्ट; सुरक्षा, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में व्यापक अभियान जारी।)


पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा ने कहा है त्योहारों को त्योहार की तरह मनायें। पुलिस की पैनी नजर है। अराजकता फैलाने वालों की खैर नहीं।पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में दीपावली त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस की उपस्थिति केवल प्रमुख चौराहों या निर्धारित ड्यूटी स्थलों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात है। साथ ही पुलिस टीमों द्वारा लगातार बीट भ्रमण कर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।दीपावली पर्व पर बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।प्रमुख बाजारों में सुव्यवस्थित आवागमन के लिए शहर क्षेत्र में अतिआवश्यक सेवा वाहनो के अतिरिक्त अन्य वाहनों के लिये शहर में नो एंट्री है । पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर उस पर कड़ाई से अमल किया जा रहा है।जनपद के समस्त थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों मेंव्यापारिक संगठनों और वाहन चालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। सुरक्षा के मद्देनजर सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को अनिवार्य रूप से चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। होटल/ दुकान स्वामियों से बाहरी व्यक्तियों का शत सत्यापन एवं दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने, ज्वलनशील सामग्री को सुरक्षित रखने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

पुलिस द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि त्योहारों के दौरान बाजार क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर लगातार गश्त एवं निगरानी की जाएगी।पुलिस ने सभी व्यापारियों से त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने अपील की गई ।त्योहार के सीजन में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक और आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

अवैध शराब के निर्माण, परिवहन व बिक्री पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई के साथ-साथ जुआ, सट्टा और अन्य अवैध धंधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित कर अभियान चलायाजा रहा है।बागेश्वर पुलिस ने आम जनता से अपील की है, सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने या कानून व्यवस्था को हाथ में लेने जैसी किसी भी गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।
यदि आपके आस-पास कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करता है या अशांति फैलाता है, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस हुड़दंगियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad