55.25 लाख से अधिक कीमत के मोबाईल फोन ढूंढकर 250 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान।
**वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम को दिया ढा़ाईहजार रुपए का तोहफा ।
**माह जुलाई से 04 नवम्बर 2026 तक नैनीताल पुलिस मोबाईल ऐप तथा ब्म्प्त् पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाईल फोन गुम होने की सूचना मिली।

नैनीताल जनपद पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के नेतृत्व दीपावली के पर्व पर चैंबरों पर मुस्कान वापिस दिलायी है, जिस पर खुश हो कर कप्तान ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए के इनाम से नवाजा है। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा खोये हुए मोबाइल को खोजने का अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी हल्द्वानी श्री हरबन्स सिंह* के मार्गदर्शन, श्री रविकान्त सेमवाल क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी मोबाइल एप्प (साईबर सैल) उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह जुलाई से *04 नवम्बर 2026 तक IMEI नंबर CEIR पोर्टल के माध्यम से प्रचलन में होना पाया गया।टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर उक्त मोबाईलों को विभिन्न राज्यों उ0प्र0 के लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, पश्चिम बंगाल, कनार्टक, राजस्थान, दिल्ली, व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से विभिन्न ब्रांड के 250 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 55,25,000 रुपये लगभग बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किए गए।अपना खोया हुआ फोन मिलने पर सभी फरियादी खुशी से झूम उठे, तथा SSP NAINITAL तथा नैनीताल पुलिस का आभार प्रकट किया।कुल फोन-250- अनुमानित मूल्य-55,25,000 रू0 बतायी गयी है। पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक श्रीमती मीनू गौतम कानि0 किशन सिंह कुंवर कानि0 रामचन्द्र प्रजापतिएसएसपी नैनीताल द्वारा मोबाइल रिकवरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 2,500 रु0 नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad