अल्मोड़ा-लमगड़ा विकासखंड के दर्जनों गांवों में विगत 50 घंटे से भी अधिक समय से विद्युत आपूर्ति बाधित थी जिससे लोग खासा परेशान थे।आज प्रातः कांग्रेस के जिला महामंत्री एवं पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सतवाल ने अविलंब विद्युत आपूर्ति सुचारू न होने पर क्षेत्रीय जनता के साथ आंदोलन की चेतावनी दी थी।साथ ही कहा था कि सत्यों पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति अविलंब सुचारू की जाए।

इसके बाद लमगड़ा विकासखंड के दर्जनों गांव जो अंधेरे में डूबे थे उनमें विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई है।विद्युत आपूर्ति सुचारू होने के बाद कांग्रेस जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि विगत 50 घंटे से लमगड़ा विकासखंड के दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे थे।यहां के निवासी बिजली की व्यवस्था न होने से लगातार परेशान थे और विकास का दावा करने वाली सरकार 50 घंटे में भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं कर पाई थी।

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को गांवों की ओर भी ध्यान देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर अविलंब विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाए।उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में इस तरह से विद्युत आपूर्ति बाधित होने का मामला सामने आया तो वह जनता के साथ लामबद्ध होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad