बागेश्वर में उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जा रही रही है।विधानसभा उप निर्वाचन को देखते हुए गठित आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर चौगांवछीना रोड पर स्थित पाटली गांव के पास छापा मारा। इस टीम ने सड़क पर बने कलमठ के नीचे घास के पत्तों से छिपाई गई 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।

आबकारी विभाग ने बरामद शराब की कीमत करीब 1,19,880 रुपये आंकी है। आबकारी विभाग तस्कर का पता लगाने और पकड़ने में नाकाम रहा। इसलिए शराब के क्रेता, विक्रेता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह शराब चुनाव प्रचार में बांटे या बेचे जाने की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad