( क्वारब पुल के समीप पहाड़ रिसने से जाम की बात आम, विगत दो दिन पूर्व सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया था मुआयना कर अधिकारियों को दिये थे आवश्यक निर्देश।)

लगभग साठ वर्ष पहले राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग हल्द्वानी अलमोडा़ को जोड़ने वाले क्वारब पुल का क्षेत्र में पहाड़ कटान होने से मलवा आना रास्ता जाम होना आम बात हो गया है।

नैनीताल जनपद व अलमोडा़ जनपद की सीमा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में आज देर रात ट्रक फंसने व मलवा आने से पुनः यह मार्ग बंद हो गया है, जिला आपदा प्रबंधन अलमोडा़ से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर जेसीबी मशीन से मार्ग को खोलने के प्रयास जारी हैं कुछ समय पूर्व जिला प्रशासन ने रात में आवाजाही बंद की थी यदि यही स्थिति रही तो क्वारब अलमोडा़ सड़क से यातायात इतिहास बनने में देर नहीं लगेगी देखिए वीडियो फोटो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad